Posts

Showing posts from October, 2021

300 GHAZALS 💐

Image
     दोस्तो आदाब ! पेश है इस ब्लॉग की ये मेरी तीन सौवीं ग़ज़ल.. लगभग बीस-बाईस साल पहले मैंने अपने अदबी सफ़र का आग़ाज़ किया था..पहली रचना "अफ़साना-- गुमनाम जज़्बे..बीसवीं सदी..उर्दू की बेहद मशहूर पत्रिका " में जून 2000 में प्रकाशित हुई थी..फिर उन्हीं दिनों कुछ ग़ज़लें और कहानियां "शायर" "पालिका समाचार" गुलाबी किरन "पाकीज़ा आंचल "फ़िल्मी दुनिया" "उर्दू चैनल" वगैरह में लगातार आती रहीं..उसके बाद मैं "दिल्ली प्रेस.. सरिता ग्रुप" के लिए केवल कहानियां लिखने लगा..उसमें मेरी दर्जनों स्वीकृत रचनाएं एडवांस में पड़ी रहती थींं..ये सारी रचनाएं मेरे पुकारू नाम ( जमशेद अख़्तर ) की अमानत बनीं.. काफ़ी मन लगा तब ये सब करने में..फिर रोज़गार की मसरूफ़ियत के कारण कमी आती गई.. और फिर कई सालों तक मैं इससे एकदम दूर भी रहा...अब फिर से शौक़ जागा है.. लेकिन रफ़्तार धीमी है.. दुआ करें कि मैं अपने इस अधूरे सफ़र को ढंग से आगे बढ़ा सकूँ और पूरी संजीदगी के साथ साहित्य की सेवा कर सकूँ... आप सभी के बेपनाह प्यार के लिए बहुत बहुत शुक्रिया.. आभार 💐💐        #ग़ज़ल 💐 ऐ सनम, आओ चल...

मुअत्तर जिस्म से ये रूह तक थी..

Image
    #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 मुअत्तर जिस्म से ये रूह तक थी वो उसके प्यार की ऐसी महक थी नज़र के जाम में इतनी छलक थी कि बस पीने पिलाने की ललक थी कभी देखा नहीं वैसा चराग़ाँ मिलन की रात की भी क्या दमक थी समा बैठे थे हम इक दूजे में यूँ कि अपनी मिट गई सारी झिझक थी सुहाने उसके चेहरे के मुक़ाबिल नहीं दुनिया की कोई भी चमक थी हो जैसे शीशे की वो झाड़ कोई बदन में उसके ऐसी ही खनक थी ग़ज़ल हम कम ही कहते हैं जी अब तो बहुत इसकी मुझे पहले सनक थी !! मिरे ग़म के दिनों में भी 'जेहद' वो मिरे होंठों पे उसकी ही चहक थी           #जावेेद_जेेेहद करन सराय, सासाराम, बिहार, इंडिया

दो ग़ज़ल--हर तरफ़ ही भर गए... फ़तह मेरी..

Image
    1.. ग़ज़ल 💐 हर तरफ़ ही भर गए देखिए जफ़ा परस्त ख़्वाब बन के उड़ गए मानिए वफ़ा परस्त बेहया वो हो गए जिनकी शान थी हया अब किसे बताएं हम दोस्तो हया परस्त  वो भी खेलने लगे अब लहू की होलियाँ दस्त जो कि थे बहुत मानिए हिना परस्त जाने किस ख़ुदा का ये हुक्म है कि लड़ मरो जाने किस ख़ुदा को ये मानते ख़ुदा परस्त कुछ मिरी ख़ताओं ने सर मिरा झुका दिया वर्ना मैं भी था ग़ज़ब का कभी अना परस्त मैं वफ़ा-शिआर था  फंस गया सो जाल में बच गया वो इसलिए, वो तो था दग़ा परस्त बात जो भी आती है दिल में बोल देता है वर्ना ये 'जेहद' ज़रा भी नहीं गिला परस्त       2.. ग़ज़ल 💐 फ़तह मेरी कभी उसकी हैं सारी ही ख़ुशी वक़्ती मज़ा कोई नहीं अबकी लदे हैं फल झुकी टहनी हसीं बातें हैं सब उनकी सियासत है वही बिगड़ी ये दुनिया है ग़ज़ब रब की 'जेहद' मुश्किल बहर छोटी !!          #जावेेद_जेेेहद करन सराय, सासाराम, बिहार

ये जन्नत से गुलिस्तां को जहन्नम सा बना डाला..

Image
      #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 ये जन्नत से गुलिस्तां को जहन्नम सा बना डाला मोहब्बत के नगर में नफ़रतों का सुर जगा डाला तुम्हें तो इसपे अपना दिल बिछाना चाहिए था बस मगर तुमने दहकते शोलों का दरिया बिछा डाला वो कितनी ही सुरीली थी यहाँ की मौसिक़ी यारो जिसे बम के धमाकों से मगर कबका दबा डाला पिदर की लाठियां कितनी, मदर की गोदियां कितनी याँ कितनी दुल्हनों की मांग का सेंदुर मिटा डाला !! कली गुल बूटे नहरें झील पर्वत और सबको ही मैं सच कहता हूँ तूने ख़ून के आंसू रुला डाला चहकता था, दमकता था कभी ये तो, मगर अब तो गिरा के लाखों लाशें भूतों का डेरा बना डाला !! ये सबसे अच्छी थी तफ़रीह की यारो जगह लेकिन यहाँ तो हर तरफ़ ही ख़ौफ़ का साया बिछा डाला अहिंसा के दिवाने थे कभी हम सारे ही कितने सो ये भी नफ़रतों के खेल में कबका भुला डाला बदल डाली हक़ीक़त उनकी, सच्चाई बदल डाली पुरानी हर कहानी को नई सूरत में ला डाला !! कभी ग़ुस्सा रहे ठंडा तो तुम ये सोचना यारो कि हक़ इंसानियत का आजतक कितना निभा डाला 'जेहद' लगता है उन झगड़ों का कोई हल न निकलेगा पुराना कर जिन्हें दुनिया ने पेचीदा बना डाला !!     ...

न आँधी न आफ़तों ने...

Image
   #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 न आँधी न आफ़तों ने सब लूटा है सियासतों ने कुछ अक़लों ने जंग छेड़ी कुछ छेड़ी हिमाक़तों ने फिर दंगों ने सर उठाया फिर रोका शराफ़तों ने हाँ जिसको ख़ुशी मिली है तो दी है मोहब्बतों ने कुछ रंग-ए-अजब भरा है उलफ़त में ख़यानतों ने ये दुनिया थी एक लेकिन इसे बांटा है नफ़रतों ने क्या जानो किसे है पूजा इस दिल की इबादतों ने कोई शायर बड़ा नहीं था बढ़ाया है रियाज़तों ने ये फ़न है 'जेहद' पुराना ये माना है जिद्दतों ने !!            #जावेेद_जेेेहद करन सराय, सासाराम, बिहार

ग़मों की मुझपे है बरसात, आओ न मेरे पास..

Image
    #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 ग़मों की मुझपे है बरसात, आओ न मेरे पास भीग जाओगे मेरे साथ,  आओ न मेरे पास !! टूटे दिल के सिवा कुछ भी तुम न पाओगे मुझमें लौट जाओगे ख़ाली हाथ, आओ न मेरे पास !! सुब्हें तड़पाती हैं मुझको, शामें सताती हैं डसती है नागिन बनके रात, आओ न मेरे पास मीठी बातों से मुझको अब न बहलाओ तुम तीखी लगती हैं अब ये बात, आओ न मेरे पास माना तुम लगती हो मेरी दिलरुबा के ही जैसी तुम में लेकिन नहीं वो बात, आओ न मेरे पास फ़रेब देते हुए अक्सर  देखा है मैंने तुम को अब गवारा नहीं तिरा साथ, आओ न मेरे पास ये वफ़ा, प्यार, मोहब्बत के भी तो हद से ज़्यादा अच्छे होते नहीं जज़्बात, आओ न मेरे पास !! अब तो इस दौर में 'जेहद' वफ़ा की दुनिया के भी बिगड़े रहते हैं हालात, आओ न मेरे पास !!           #जावेेद_जेेेहद Mob_ 9772365964

हाए वो साक़ी भी कितना बेख़बर, बेहोश है..

Image
    #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 हाए वो साक़ी भी कितना बेख़बर, बेहोश है जिसकी चश्म-ए-मस्त ने मेरा उड़ाया होश है तेरे दीवाने को ऐसा अब जुनूं का जोश है अक़्ल क़ायम है न उसकी और न बाक़ी होश है होश में आने तो दो रख लीजियो मुँह पर नक़ाब देखने वाला तुम्हारे हुस्न का बेहोश है !! देख ये पर्दा तिरा अच्छा नहीं पर्दा-नशीं मेरी आँखों में समाकर मुझसे क्यों रूपोश है वो गए उठ कर बहार-ए-हुस्न दिखला कर तो क्या दर्द से रहता नहीं ख़ाली कभी आग़ोश है !! वाँ उन्हें सजने-सँवरने से ज़रा फ़ुर्सत नहीं देखने वाला यहाँ बेहोश है, बेहोश है !! हो गया फेरा तुझे किस बुत का बोलो तो 'जेहद' हाल क्यों बेहाल है ये, क्यों ज़बाँ ख़ामोश है ?          #जावेेद_जेेेहद करन सराय, सासाराम, बिहार

अल्लाह रे उलफ़त में फ़ुर्क़त का सितम सहना..

Image
    #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 अल्लाह रे उलफ़त में फ़ुर्क़त का सितम सहना और याद में जानाँ की आँसू का मिरे बहना !! अब नज़्अ का आलम है तुम जान से ये कहना जबतक न निकल जाए दम मेरा यहीं रहना !! कर कर के सितम हमपे मश्शाक़े-सितम बोला ये दर्द-ए-मोहब्बत है लाज़िम है तुम्हें सहना !! ख़ंजर सी नज़र करके यूँ उसने मुझे देखा देखा न जिगर से फिर अपने लहू का बहना इन मस्त निगाहों को हम जाम समझते हैं आता है सनम इनमें बस डूबे हमें रहना !! बेचैन से रहते हो क्यों उनके लिए यारो वो मीत हैं मतलब के तुम उनसे अलग रहना जब हमने 'जेहद' उनसे कुछ अर्ज़ तमन्ना की वो हँसते हुए बोले आया न तुम्हें कहना !!           #जावेेद_जेेेहद करन सराय, सासाराम, बिहार

दुनिया का चेहरा हम पहचान गए..

Image
    #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 दुनिया का चेहरा हम पहचान गए अंदर की सारी बातें जान गए !! वक़्त से पहले किसी को कुछ नहीं मिलता क़िस्मत की बात ये हम भी मान गए !! उम्मीदों पे दुनिया क़ायम है लेकिन उम्मीद लिए कितने ही शमशान गए नेताओं के मुँह से और सच्ची बात कैसे यारो बात ये उनकी मान गए शैतानों का राज है अब चारों तरफ़ दुनिया से क्या सारे इंसान गए ? जिसको मिला न कोई भी मरने वाला ख़ुद पर वो ख़ुद से ही क़ुर्बान गए !! नक़ली ख़ुशियों की चीज़ें अब आ गईं असली ख़ुशियों के सारे सामान गए !! फिर तो कोई हमसे न टकराएगा अपना दम जिस दिन हम पहचान गए अब तो हैं दुनिया में हुशयार सभी अब तो जैसे सारे ही नादान गए दिल रोता था लेकिन कितनी महफ़िल में चेहरे पर हम तो लिए मुस्कान गए !! जिसको यहाँ से प्यार नहीं था लोग वही इंग्लिशतान या तो पाकिस्तान गए   आए थे क्या क्या लेकर हम भी 'जेहद' और क्या क्या लेकर हम अरमान गए !           #जावेेद_जेेेहद करन सराय, सासाराम, बिहार

वफ़ा में भी उनकी तो मक्कारियाँ हैं..

Image
     #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 वफ़ा में भी उनकी तो मक्कारियाँ हैं अनोखी, निराली ये अय्यारियाँ हैं किसी ज़ुल्फ़ ने दिल हज़ारों के जकड़े ख़ुदाया ये कैसी गिरफ़्तारियाँ हैं  हुआ ज़ब्त जब दर्द दिल का न उनसे तो अब जान देने की तैयारियां हैं वफ़ा करते होंगे वो अब जाने किस से बहुत ही मुझे ये तो बेज़ारियाँ हैं अगर चे किसी को न भाए तो समझो तुम्हारी अधूरी सी फ़नकारियाँ हैं है इतना बड़ा वो तो मक्कार यारो कि उसमें भरी सारी मक्कारियाँ हैं हमें दोस्त, दुश्मन वो दोनों समझते बड़ी ही अनोखी ये अय्यारियाँ हैं 'जेहद' शायरी को न आसान समझो कि इसमें बहुत सारी दुश्वारियां हैं !!             #जावेेद_जेेेहद करन सराय, सासाराम, बिहार

बला का लुत्फ़ है उसके तो मुस्कुराने में..

Image
   #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 बला का लुत्फ़ है उसके तो मुस्कुराने में अजब सी आग लगा देती है ज़माने में न छेड़ो हमको अभी तुम शराब ख़ाने में अभी तो ग़र्क़ हैं हम पीने और पिलाने में जफ़ा कशी में वो मशहूर हैं ज़माने में मज़ा है मिलता उन्हें मेरा दिल दुखाने में पड़े हो तुम जो हमें शोख़ियाँ दिखाने में लगे हैं हम भी तिरे नाज़ को उठाने में ! तुम्हारी शोख़ अदाएं, हसीन जलवे सनम बता रहे हैं कि मशहूर हो ज़माने में !! ऐ जान, ग़ुस्से में तुम तो कमाल लगती हो कि लुत्फ़ आता है मुझको तुम्हें सताने में न ज़िक्र-ए-क़ैस सुनो और न क़िस्सा-ए-फ़रहाद सुनो मिरा कि वही ग़म मिरे फ़साने में !! तुम्हारी आस में घुट जाएगा ये दम अब तो न और देर करो अब सनम तुम आने में !! हमारे ख़ून से हाथों को सुर्ख़ कर लीजे ये जान देते हैं क्यों मेंहदियाँ लगाने में ? हमारी ख़िर्मन-ए-हस्ती जलाइए जल्दी ये देर क्यों है सनम बिजलियाँ गिराने में घुसा है कोई शिकारी दरिंदा फिर शायद ये शोर होता है क्यों उनके आशियाने में ग़ज़ब है हमसे वही आज भागते हैं 'जेहद' लगे जो रहते थे हमसे किसी ज़माने में !! बहुत लुटा चुके अश्आर हम 'जहद' अबतक न आई फिर भी कमी मेरे इस ख़ज़ाने में !! ...

इश्क़ गर कामयाब हो जाए..

Image
      #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 इश्क़ गर कामयाब हो जाए ज़िंदगी लाजवाब  हो  जाए जाम भर जाए मीठे पानी से फिर वो पानी शराब हो जाए फूल तो फूल हैं सभी लेकिन सब कहाँ से गुलाब हो जाए शोलगी उसकी इतनी भड़की है शोला छूले तो आब हो जाए !! काश मिट जाए सबकी महरूमी सबको सब दस्तयाब हो जाए !! चाँद,  तारे ज़मीं पे आ जाएं और ज़मीं माहताब हो जाए जो हुआ,  सो हुआ ज़माने में अब शुरू अच्छा बाब हो जाए आज इसकी बड़ी ज़रूरत है हर तरफ़ इंक़लाब हो जाए ! जैसे मैं हूँ सुख़न में आज 'जेहद' हर कोई कामयाब हो जाए !!              #जावेेद_जेेेहद Mob_ 9772365964