इश्क़ गर कामयाब हो जाए..

      #ताज़ा_ग़ज़ल 💐

इश्क़ गर कामयाब हो जाए
ज़िंदगी लाजवाब  हो  जाए

जाम भर जाए मीठे पानी से
फिर वो पानी शराब हो जाए

फूल तो फूल हैं सभी लेकिन
सब कहाँ से गुलाब हो जाए

शोलगी उसकी इतनी भड़की है
शोला छूले तो आब हो जाए !!

काश मिट जाए सबकी महरूमी
सबको सब दस्तयाब हो जाए !!

चाँद,  तारे ज़मीं पे आ जाएं
और ज़मीं माहताब हो जाए

जो हुआ,  सो हुआ ज़माने में
अब शुरू अच्छा बाब हो जाए

आज इसकी बड़ी ज़रूरत है
हर तरफ़ इंक़लाब हो जाए !

जैसे मैं हूँ सुख़न में आज 'जेहद'
हर कोई कामयाब हो जाए !!
             #जावेेद_जेेेहद
Mob_ 9772365964

Comments

Popular posts from this blog

जब बुरे दिन उमड़ने लगते हैं..

न पूछो ग़ज़ल से मुझे क्या मिला है..

जावेद जहद की पाँच ग़ज़लें..