बर्बाद ये दुनिया की दुआ साथ लिए जा..
ताज़ा ग़ज़ल 💐 बर्बाद ये दुनिया की दुआ साथ लिए जा जा अब तू तबाही की घटा साथ लिए जा माथे पे लिखे हैं तिरे तो पाप बहुत ही ये कम हों तो कुछ और गुनह साथ लिए जा अब होने लगी हार तिरी चारों तरफ़ ही अब जीत का तू अपनी नशा साथ लिए जा हम जान चुके हैं तिरी तो चाल रे झूठे अब और न कर वादा वफ़ा साथ लिए जा जो आए तो पछताए बहुत दुनिया में मेरी जो भी है बचा वो भी दबा साथ लिए जा आ फिर से ज़माने में सेहत-बख़्श हवा आ जा दौर ये ज़हरीली फ़ज़ा साथ लिए जा । तेरी तो 'जहद' होती है हर बात ही घटिया तू अपनी ये बेकार सदा साथ लिए जा ।। ~जावेद जेहद