Posts

Showing posts with the label #गीत #ग़ज़ल #दोहा #माहिया #कविता #छंद #रेख्ता #कविशाला #दैनिक

ग़मों की मुझपे है बरसात, आओ न मेरे पास..

Image
    #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 ग़मों की मुझपे है बरसात, आओ न मेरे पास भीग जाओगे मेरे साथ,  आओ न मेरे पास !! टूटे दिल के सिवा कुछ भी तुम न पाओगे मुझमें लौट जाओगे ख़ाली हाथ, आओ न मेरे पास !! सुब्हें तड़पाती हैं मुझको, शामें सताती हैं डसती है नागिन बनके रात, आओ न मेरे पास मीठी बातों से मुझको अब न बहलाओ तुम तीखी लगती हैं अब ये बात, आओ न मेरे पास माना तुम लगती हो मेरी दिलरुबा के ही जैसी तुम में लेकिन नहीं वो बात, आओ न मेरे पास फ़रेब देते हुए अक्सर  देखा है मैंने तुम को अब गवारा नहीं तिरा साथ, आओ न मेरे पास ये वफ़ा, प्यार, मोहब्बत के भी तो हद से ज़्यादा अच्छे होते नहीं जज़्बात, आओ न मेरे पास !! अब तो इस दौर में 'जेहद' वफ़ा की दुनिया के भी बिगड़े रहते हैं हालात, आओ न मेरे पास !!           #जावेेद_जेेेहद Mob_ 9772365964