Posts

Showing posts with the label #मीर #ग़ालिब #मोमिन #दाग़ #फ़ैज़ #फ़राज़ #रेख़्ता

बड़ी प्यारी-प्यारी सदा आ रही है..

      ताज़ा ग़ज़ल 💐 बड़ी प्यारी-प्यारी सदा आ रही है ग़ज़ल मेरी शायद पढ़ी जा रही है बहुत दुनिया भर की नज़र पा रही है लो मेरी भी रचना असर ला रही है ! बहारों का मौसम नज़र आ रहा है पयाम-ए-मोहब्बत फ़ज़ा ला रही है पता क्या है नफ़रत के शैदाई तुझको कि दुनिया मोहब्बत की क्या-क्या रही है लगाया है दिल को मैं जबसे ग़ज़ल से ग़ज़ल मेरे दिल को बहुत भा रही है ! कभी मीर-ओ-ग़ालिब से ये जा मिलेगी अभी फ़िक्र उनका पता पा रही है !! कला मेरी कितनी थी छोटी मगर अब वसी से वसी-तर हुई जा रही है !! वो आया है जबसे नज़र में 'जेहद' गुल नज़र मेरी रंगीं हुई जा रही है !!      ~ जावेद जेहद