Posts

Showing posts with the label #दैनिक #ग़ज़ल #रेख़्ता #आजतक #कविशाला #अमर #शब्दसार

उसके दिल में नाचे है बस हिंदू-मुस्लिम..

Image
      #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 उसके दिल में नाचे है बस हिंदू-मुस्लिम वो सीखे सिखलाये है बस हिन्दू-मुस्लिम उसकी फिर बकवास सुने है क्यों ये दुनिया हर पल जब वो अलापे है बस हिंदू-मुस्लिम टुकड़े-टुकड़े देश को करके छोड़ेगा वो क़दम-क़दम पे बांटे है बस हिंदू-मुस्लिम लगता है दुनिया में और कोई धरम नहीं है हर सू क़यामत ढाए है बस हिंदू-मुस्लिम !! सारे मुद्दों को छोड़ के अब तो सियासत में इक मुद्दा ही छाए है बस हिंदू-मुस्लिम !! सारे धर्मों को जैसे कर के नज़र अंदाज़ आपस में टकराए है बस हिंदू-मुस्लिम ! ज़ह्न में मेरे कभी-कभी ये आता है 'जेहद' कितने ज़ेहन में दौड़े है बस हिंदू-मुस्लिम           #जावेेद_जहद करन सराय, सासाराम, बिहार