Posts

Showing posts with the label #ग़ज़ल #गीत #दोहा #नज़्म #कविता #छंद #मात्रा #रेख़्ता #कविशाला

प्यार से आया करो, प्यार से जाया करो..

       #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 प्यार से आया करो, प्यार से जाया करो बेरुख़ी का ये सितम मुझपे न ढाया करो इन हसीं होंठों से तुम फूल बरसाया करो तल्ख़ और तीखे कभी गीत न गाया करो आ तिरे जलवों पे मैं वार दूँ ख़ुद को सनम और तुम मुझपे भी अब हुस्न का साया करो मेरी गुस्ताख़ी पे तुम करके शर्मिंदा मुझे अपनी बेबाकी पे ये यूँ न मुस्काया करो प्यार करने का मज़ा सिर्फ़ तंहाई में है साथ अपने न किसी और को लाया करो ये ग़ज़ल मेरी 'जहद' नाम अब तेरे हुई तुम इसे देखा करो, तुम इसे गाया करो       #जावेद_जहद