Posts

Showing posts with the label #गीत #ग़ज़ल #माहिया #दोहा #कविता #छंद #मात्रा #रेख़्ता

जिसे तुम दर्द समझे, हम उसे दिल की दवा समझे..

Image
        #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 जिसे तुम दर्द समझे, हम उसे दिल की दवा समझे ग़लत कहता हूँ तो मुझसे अभी मेरा ख़ुदा समझे न समझा दिल ने मेरे इश्क़ का अंजाम क्या होगा कोई समझाए तो कहता है ये मेरी बला समझे !! वो कर के बेवफ़ाई कहते हैं जब बा-वफ़ा हैं हम ज़रा बतलाए कोई ख़ुद को फिर क्या बा-वफ़ा समझे बहुत दिन बाद उनकी याद आई है हमें फिर भी न जाएंगे, वहाँ जाकर ख़ुदा जाने वो क्या समझे वो मेरा कौन है, किस नाम से उसको पुकारूं मैं समझ कर भी न जो भी मेरे दिल का मुद्दआ समझे तुम्हारी नफ़रतों से ये परेशां हो गई इतनी कि तेरे प्यार को भी अब तो दुनिया इक दग़ा समझे अमीरी में भी जिसको चैन न आए 'जेहद' तो फिर वो धन पे ख़ाक डाले और फिर ख़ुद को रिहा समझे            जावेेद जेेेहद करन सराए, सासाराम, बिहार