Posts

Showing posts with the label #ताज़ा_ग़ज़ल #जावेद_जेहद #उर्दू_ग़ज़लें #हिंदी_ग़ज़ल #कविताएं

इश्क़ दिल की ज़बान होता है..

         ताज़ा ग़ज़ल 💐 इश्क़ दिल की ज़बान होता है ये नज़र से बयान होता है !! इश्क़ की आग जब भड़कती है हर नज़ारा जवान होता है !! इश्क़ को कुछ नज़र नहीं आता हुस्न जब मेहरबान होता है !! इश्क़ में कैसे ख़्वाब आते हैं और क्या-क्या गुमान होता है इश्क़ जो हर किसी से करता है वो बड़ा ही महान होता है !! क्यों ज़माना है इश्क़ का दुश्मन इश्क़ तो सबकी जान होता है !! क्या खिलेगा 'जहद' वो फूलों सा ख़ाक जिसका जहान होता है !!       ~ जावेद जहद