Posts

Showing posts with the label #हिंदी कविता #उर्दू ग़ज़लें #नज़्में #दोहा #माहिया

प्यारा सा दिल और प्यारी नज़र दे..

      ताज़ा ग़ज़ल 💐 प्यारा सा दिल और प्यारी नज़र दे प्यार ही प्यार मुझमें तू भर दे !! मेरी वफ़ा का मुझको समर दे अपनी वफ़ा से मुझको तू भर दे मेहनत-कशों को उनका समर दे दामन उनका ख़ुशियों से भर दे ! प्यार में पागल मैं हो जाऊँ प्यार का जादू ऐसा तू कर दे सच्ची वफ़ा का यही है तक़ाज़ा जान उसे दे, दिल जो अगर दे ! आज फ़ज़ा में काफ़ी नशा है कुछ बहकी सी मस्त ख़बर दे बरसों मुझे तड़पाया है तूने अब और न तू दर्द-ए-जिगर दे मुझपे लुटा दो सबकुछ और तुम बोलो 'जेहद' क्या तुमको भर दे        ~ जावेद जेहद