दुनिया का चेहरा हम पहचान गए..
#ताज़ा_ग़ज़ल 💐
दुनिया का चेहरा हम पहचान गए
अंदर की सारी बातें जान गए !!
वक़्त से पहले किसी को कुछ नहीं मिलता
क़िस्मत की बात ये हम भी मान गए !!
उम्मीदों पे दुनिया क़ायम है लेकिन
उम्मीद लिए कितने ही शमशान गए
नेताओं के मुँह से और सच्ची बात
कैसे यारो बात ये उनकी मान गए
शैतानों का राज है अब चारों तरफ़
दुनिया से क्या सारे इंसान गए ?
जिसको मिला न कोई भी मरने वाला
ख़ुद पर वो ख़ुद से ही क़ुर्बान गए !!
नक़ली ख़ुशियों की चीज़ें अब आ गईं
असली ख़ुशियों के सारे सामान गए !!
फिर तो कोई हमसे न टकराएगा
अपना दम जिस दिन हम पहचान गए
अब तो हैं दुनिया में हुशयार सभी
अब तो जैसे सारे ही नादान गए
दिल रोता था लेकिन कितनी महफ़िल में
चेहरे पर हम तो लिए मुस्कान गए !!
जिसको यहाँ से प्यार नहीं था लोग वही
इंग्लिशतान या तो पाकिस्तान गए
आए थे क्या क्या लेकर हम भी 'जेहद'
और क्या क्या लेकर हम अरमान गए !
करन सराय, सासाराम, बिहार
Comments