प्यार के मीठे बोल सुनाकर..
#ताज़ा_ग़ज़ल 💐 प्यार के मीठे बोल सुना कर सबको तू मदहोश किया कर दुनिया की तस्वीर बना कर अम्न-ओ-अमाँ के रंग भरा कर मेरी ग़ज़ल को लब पे ला कर जब जी चाहे मुझसे मिला कर प्यार-वफ़ा की सारी बातें बैठ गए हम लोग भुला कर कल तेरा भी अंत तो होगा घर-घर के सब दीप बुझा कर शायद मैं भी रोता फिरता रख लिया लेकिन दर्द दबा कर तेरी ही आग न तुझ तक पंहुचे ये भी दुआ में मांग लिया कर ! माना जीना भूल चुकी है दुनिया मगर तू हँसके जिया कर उसके ग़म को मैंने भुलाया अपने ग़म में शिद्दत ला कर अपनी ग़ज़ल में 'जेहद' हमेशा मीठा सा संगीत भरा कर !! #जावेेद_जेेेहद करन सराय, सासाराम, बिहार, इंडिया