Posts

Showing posts with the label #अनुभूति #मलयज #आकाशवाणी #दूरदर्शन

बाहर में जो दिल बहलाए..

     ताज़ा ग़ज़ल 💐 बाहर में जो दिल बहलाए घर में वो ख़ुद ही आग लगाए अपनों को जो भी ठुकराए ग़ैरों की वो ठोकर खाए !! धन के नशे में न इतराए कौन भला जग को समझाए हर दामन पे दाग़ है मैला सोच के कोई उंगली उठाए ज़ुल्म-ओ-सितम का, जौर-ओ-जफ़ा का दुनिया कब तक बोझ उठाए !! उनकी याद बहुत आती है सावन की रुत जब-जब आए लोग तरक़्क़ी कर गए लेकिन दिल में वही है हाए-हाए !! अपनी-अपनी सबको पड़ी है कौन किसे ख़ातिर में लाए !! झूठा वादा करते-करते क्या से क्या है वो बन जाए मिट गई लाज 'जेहद' जी देखो दुल्हन भी अब न शर्माए !!      ~ जावेद जहद