जिस दिल में तुम हो और तुम्हारा ख़याल है..
#ताज़ा_ग़ज़ल 💐 जिस दिल में तुम हो और तुम्हारा ख़याल है वो आदमी तो यार बड़ा मालामाल है !! कुछ तेरा ख़्याल है मुझे, कुछ अपना ख़्याल है हम तुमको क्या सुनाएं, जो दिल में सवाल है ! फूलों में, चाँद तारों में, घर और दयार में हर सू परी-जमाल, तिरा ही जमाल है !! ऐ गुलबदन, तू दस्त-ए-करम से सँवार दे इक फूल रहगुज़र में पड़ा पायमाल है !! बादा-कशों को दीजिए न मय ये पूछ के है किसको ये हराम, ये किसको हलाल है हर वक़्त मौज-मस्ती का, रक़्स-ओ-सुरूर का तुझको जो ख़ब्त है ये जवानी की चाल है ज़ुल्फ़ें तराश ली हैं अब उसने तो इस तरह कुछ भी उलझना उसमें बहुत ही मुहाल है ख़ुशहाल हो गया है जहाँ पहले से अगर हर शख़्स किस लिए यूँ परेशान हाल है ? फ़ितना-फ़साद, राहज़नी और छल-कपट लेने न देंगे चैन तो जीना मुहाल है !! आया न देखने कभी जो जीते जी 'जेहद' मरकद पे मेरे किस लिए वो पुर-मलाल है #जावेेद_जेेेहद_सहसरामी Mob_ 9772365964