कुछ तो ये अपनी मुश्किलें आसान कर चलो..
ताज़ा ग़ज़ल 💐 कुछ तो ये अपनी मुश्किलें आसान कर चलो मेरा भी तुम कहा तो कभी मान कर चलो मरने के बाद ख़ाक में मिल जाएगा बदन ये सोच कर इसे किसी को दान कर चलो यूँ ही तो जान देने से अच्छा है ख़ुद को तुम अच्छे से कोई काम में क़ुर्बान कर चलो !! दुनिया में कुछ भी पाना तो यारो कठिन नहीं बस अज़्म दिल में अपने ज़रा ठान कर चलो ख़ामोश ज़ुल्म सहने से अच्छा है दोस्तो उसके ख़िलाफ़ जंग का एलान कर चलो झगड़ा, लड़ाई, जंग, तशद्दुद, ख़ूँ-रेज़ियाँ ऐसे हर एक रोग का नीदान कर चलो ! अच्छे-बुरे की तुमको तो है यारो ख़ुद समझ अच्छे-बुरे को ख़ुद से ही पहचान कर चलो जुर्म-ओ-गुनाह करते हो तुम तो बड़े-बड़े तुमको ये हक़ नहीं कि जिगर तान कर चलो अच्छा-बुरा किसी को सुनाने से पहले तुम अपनी भी ख़ामियों पे ज़रा ध्यान कर चलो कितनी ही उलझनों में 'जेहद' घिर चुके हो तुम अब तो सहीह रास्ता पहचान कर चलो !! ~जावेद जहद