Posts

Showing posts with the label #गीत #ग़ज़ल #दोहा #माहिया #छंद #कविता #जावेद_जेहद #रेख़्ता

मोहब्बत की दुनिया बसाई गई है..

Image
     #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 मोहब्बत की दुनिया बसाई गई है मगर आग उसमें लगाई गई है !! सियासत कभी भी न सुधरेगी यारो सियासत ही ऐसी बनाई गई है !! सभी रो रहे हैं न जाने ये कैसी मुसर्रत की दुनिया बसाई गई है सुलाया गया है कहीं हसरतों को कहीं सोई क़िस्मत जगाई गई है न इतराओ इतना किसी बात पर भी हर इक शय ही फ़ानी बताई गई है ! उसे देखने से मुझे क्या मिलेगा ? जिसे देखने को ख़ुदाई गई है !! मुझे भी पिला दे ज़रा सी वो साक़ी जो कल प्यार से मय बनाई गई है कि उनके नशे का तो आलम न पूछो निगाहों से जिनको पिलाई गई है !! सरेआम क्यों लड़खड़ाता है ज़ाहिद कहीं मुफ़्त मय क्या पिलाई गई है ? मुझे भी सुनाओ 'जेहद' बात रंगीं बता कैसे मस्ती मनाई गई है ??              जावेेद जेेेहद करन सराय, सासाराम, बिहार