Posts

Showing posts with the label #ताज़ा_ग़ज़ल #जावेद_जहद #सासाराम #बिहार #इंडिया

कर दिया है बड़ा विसफोट जो आते आते..

Image
        #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 कर दिया है बड़ा विसफोट जो आते आते सब मिला जाओगे क्या ख़ाक में जाते जाते सब तो लुट ही चुका पर जो भी बचा था यारो खा गया उसको भी शैतान वो खाते खाते !! अच्छा गाते हो तराने सभी मक्कारी के छुप कहाँ जाते हो लेकिन कभी गाते गाते कुछ भी पाना यहाँ आसान नहीं है यारो उम्र कट जाती है कुछ भी यहाँ पाते पाते एक बादल है ज़माने में सुधारों वाला जो कहीं लापता हो जाता है छाते छाते कर दिया मुर्दा हमें फेंक दिया गड्ढे में बन गया शेर सितम हमपे वो ढाते ढाते शायरी भी तो अचानक नही आजाती है ये भी आती है किसी को भी तो आते आते अच्छे दिन आएंगे, सारी ख़ुशी पाएंगे 'जहद' लापता तुम भी न हो जाना ये गाते गाते ।।               जावेेद जहद करन सराय, सासाराम, बिहार

जुर्म से जिनके ख़ूब नाते हैं..

Image
     #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 जुर्म से जिनके ख़ूब नाते हैं हम उन्हें किस लिए जिताते हैं चीख़ते, रोते-गाते हैं कुछ लोग और कुछ हँसके ग़म उठाते हैं क़ीमती वोट तो हैं बस उनके जो करोड़ों में बेचे जाते हैं !! अच्छा सोचो तो ज़ह्न में यारो बड़े अच्छे ख़याल आते हैं !! महफ़िलों में बड़े-बड़े शायर आते हैं जब तो छोटे जाते हैं दूर तक फ़िक्र जिनकी जाती है वो दूर की कौड़ी ख़ूब लाते हैं !! वो हैं महफ़िल के, हम किताबों के वो ग़ज़ल गाते, हम पढ़ाते हैं !! इतने परमाणु बम बने हैं जो देखिए कब तबाही लाते हैं ! जो नचाते रहे हमें अब तक चलो अब हम उन्हें नचाते हैं हम सुनाते हैं कितनी ही बातें बस ख़ुशी ग़म नहीं सुनाते हैं हम वो शायर हैं जो जहाँ में 'जहद' बड़ी मुश्किल से पाए जाते हैं !!              जावेेद जहद करन सराय, सासाराम, बिहार