Posts

Showing posts with the label #दैनिक #अमर #जनसत्ता #इंडिया #हिंदुस्तान #रेख़्ता #भारत

फ़स्ल-ए-गुल है, मौसम-ए-बरसात है..

Image
     #ताज़ा_ग़ज़ल 💐 फ़स्ल-ए-गुल है, मौसम-ए-बरसात है दौर में साग़र भी है, क्या बात है ।। मेरा हमदम मेरे ही जो साथ है ये तो बेहद हैरतों की बात है । हिज्र है, मैं हूँ, अँधेरी रात है ये भी तो जी क़िस्मतों की बात है मय पियो तो बारिशों में भीग के अच्छी ये बरसात की सौग़ात है दर्द-ए-आशिक़ पे हँसे जाते हो क्यों आपके हँसने की भी क्या बात है । जिस जगह चाहो लड़ाओ इश्क़ तुम ये भी क्या चोरी-छुपे की बात है ।। लूट लो नवख़ेज़ी में सारा मज़ा दिन मज़े का है मज़े की रात है कौन रोकेगा किसी को इससे अब नाच-गानों की तो अब बरसात है लाख मैं कंगाल हूँ तो क्या हुआ पास मेरे दौलत-ए-ख़्यालात है । बू-ए-ज़ुल्फ़-ए-अम्बरी का है असर दर्द-ए-सर जो अब 'जेहद' दिन-रात है              जावेेद जेेेहद करन सराय, सासाराम, बिहार