उसके दिल में नाचे है बस हिंदू-मुस्लिम..

      #ताज़ा_ग़ज़ल 💐

उसके दिल में नाचे है बस हिंदू-मुस्लिम
वो सीखे सिखलाये है बस हिन्दू-मुस्लिम

उसकी फिर बकवास सुने है क्यों ये दुनिया
हर पल जब वो अलापे है बस हिंदू-मुस्लिम

टुकड़े-टुकड़े देश को करके छोड़ेगा वो
क़दम-क़दम पे बांटे है बस हिंदू-मुस्लिम

लगता है दुनिया में और कोई धरम नहीं है
हर सू क़यामत ढाए है बस हिंदू-मुस्लिम !!

सारे मुद्दों को छोड़ के अब तो सियासत में
इक मुद्दा ही छाए है बस हिंदू-मुस्लिम !!

सारे धर्मों को जैसे कर के नज़र अंदाज़
आपस में टकराए है बस हिंदू-मुस्लिम !

ज़ह्न में मेरे कभी-कभी ये आता है 'जेहद'
कितने ज़ेहन में दौड़े है बस हिंदू-मुस्लिम
          #जावेेद_जहद
करन सराय, सासाराम, बिहार

Comments

Popular posts from this blog

जब बुरे दिन उमड़ने लगते हैं..

न पूछो ग़ज़ल से मुझे क्या मिला है..

जावेद जहद की पाँच ग़ज़लें..