अगर वो मिले ना तो मर जाएंगे..
#ताज़ा-_ग़ज़ल 💐
अगर वो मिले ना तो मर जाएंगे
मगर बुज़दिली ये न कर जाएंगे
यही आरज़ू है, यही जुस्तजू
जिधर जाओगे तुम, उधर जाएंगे
ज़रा छेड़ के हमको देखे कोई
बुरे से बुरा हम भी कर जाएंगे
अभी वो हैं बिगड़े मगर देखना
कभी ना कभी तो सुधर जाएंगे
समझ में न आया उन्हें लफ़्ज़ जो
तो समझाने ज़ेर-ओ-ज़बर जाएंगे
वो लौटेंगे मिलके अगर झूमते
तो मस्ती में हम भी तो घर जाएंगे
पिलाया न हमको जो तूने 'जेहद'
तो जाम-ए-नज़़र आह भर जाएंगे
करन सराय, सासाराम, बिहार, इंडिया
Comments