कर दिया है बड़ा विसफोट जो आते आते..
#ताज़ा_ग़ज़ल 💐
कर दिया है बड़ा विसफोट जो आते आते
सब मिला जाओगे क्या ख़ाक में जाते जाते
सब तो लुट ही चुका पर जो भी बचा था यारो
खा गया उसको भी शैतान वो खाते खाते !!
अच्छा गाते हो तराने सभी मक्कारी के
छुप कहाँ जाते हो लेकिन कभी गाते गाते
कुछ भी पाना यहाँ आसान नहीं है यारो
उम्र कट जाती है कुछ भी यहाँ पाते पाते
एक बादल है ज़माने में सुधारों वाला
जो कहीं लापता हो जाता है छाते छाते
कर दिया मुर्दा हमें फेंक दिया गड्ढे में
बन गया शेर सितम हमपे वो ढाते ढाते
शायरी भी तो अचानक नही आजाती है
ये भी आती है किसी को भी तो आते आते
अच्छे दिन आएंगे, सारी ख़ुशी पाएंगे 'जहद'
लापता तुम भी न हो जाना ये गाते गाते ।।
करन सराय, सासाराम, बिहार
Comments