शायरी अच्छी वही होती है..

      ताज़ा ग़ज़ल 💐

शायरी अच्छी वही होती है
जो समझ में सभी को आती है

सर के ऊपर से गुज़र जाती है जो
शायरी सर वो बड़ा खाती है !!

जिसको मिलनी हो बस इक शेर से ही
ख़ूब शोहरत उसे मिल जाती है !!

कुछ तो बन जाती है आसानी से
और कुछ शय बड़ा उलझाती है

आपदा आती है तो दुनिया की
सारी ही ख़ामी झलक जाती है

पाप करते हैं कभी कुछ ही लोग
पर दहर सारी सज़ा पाती है !!

बेहया दुनिया हो जाती है जब
तब ज़रा भी नहीं शर्माती है !!

आ गई है ये दहर राह ग़लत
देखिए अब ये किधर जाती है

शख्सियत कितने ही लोगों की 'जहद'
उनसे ही मेल नहीं खाती है !!

      ~जावेद जहद

Comments

Popular posts from this blog

जब बुरे दिन उमड़ने लगते हैं..

न पूछो ग़ज़ल से मुझे क्या मिला है..

जावेद जहद की पाँच ग़ज़लें..