अब गो कोरोना, तू गो कोरोना..
ताज़ा ग़ज़ल 💐
अब गो कोरोना, तू गो कोरोना
मौत की नींद जा सो कोरोना
मर-बिला जा तू ऐसे सब बोलें
अब किसी और भी नो कोरोना
अबके आके तो मार डाला हमें
अब कभी ऐसा न हो कोरोना
ता-क़यामत तिरा पता न चले
जा तू ऐसे कहीं खो कोरोना
सारे जग को हिला दिया तूने
कितनी घातक बला हो कोरोना
इस मुसीबत में तू हमारे बीच
बीज नफ़रत के न बो कोरोना
इक ख़ुदाई क़हर या अपनी ख़ता
कुछ तो बोलो रे क्या हो कोरोना
हम तिरा नाम तक मिटा देंगे
हमसे पंगा लिया जो कोरोना
रैलियाँ ख़ूब की 'जहद' तूने
अब तू ले इस क़दर ढो कोरोना
~जावेद जहद
Comments