प्यारा सा दिल और प्यारी नज़र दे..

     ताज़ा ग़ज़ल 💐

प्यारा सा दिल और प्यारी नज़र दे
प्यार ही प्यार मुझमें तू भर दे !!

मेरी वफ़ा का मुझको समर दे
अपनी वफ़ा से मुझको तू भर दे

मेहनत-कशों को उनका समर दे
दामन उनका ख़ुशियों से भर दे !

प्यार में पागल मैं हो जाऊँ
प्यार का जादू ऐसा तू कर दे

सच्ची वफ़ा का यही है तक़ाज़ा
जान उसे दे, दिल जो अगर दे !

आज फ़ज़ा में काफ़ी नशा है
कुछ बहकी सी मस्त ख़बर दे

बरसों मुझे तड़पाया है तूने
अब और न तू दर्द-ए-जिगर दे

मुझपे लुटा दो सबकुछ और तुम
बोलो 'जेहद' क्या तुमको भर दे 

      ~ जावेद जेहद

Comments

Popular posts from this blog

जब बुरे दिन उमड़ने लगते हैं..

न पूछो ग़ज़ल से मुझे क्या मिला है..

जावेद जहद की पाँच ग़ज़लें..