दिल कितना था वो प्यार भरा याद करेंगे..

      ताज़ा ग़ज़ल 💐

दिल कितना था वो प्यार भरा याद करेंगे
दिल तोड़ के वो ये भी सदा याद करेंगे !!

पहले ख़ुदा के बंदों पे ढाएंगे सितम वो
जब ख़ुद पे पड़ेगी तो ख़ुदा याद करेंगे

गर हमको हुआ इसका कभी शौक़ तो हम तो
महबूब की आँखों का नशा याद करेंगे !!

ये अपने सभी पाप धुलेंगे तभी जब हम
रो-रो के बहुत अपनी ख़ता याद करेंगे !

जिनके दिलों में दर्द का होता नहीं एहसास
वो दूसरों के दर्द को क्या याद करेंगे !!

इतनी है मोहब्बत हमें उनसे भी कि हमको
हम मर गए तो तारे-घटा याद करेंगे !!

ये शायरी है, दर्स है, या है कोई रोना
जो भी है 'जेहद' लोग सदा याद करेंगे

     ~जावेद जेहद
   #Jawed_Jehad

Comments

Popular posts from this blog

जब बुरे दिन उमड़ने लगते हैं..

न पूछो ग़ज़ल से मुझे क्या मिला है..

जावेद जहद की पाँच ग़ज़लें..