शराफ़त के जो पैकर हो तो आओ..

      ताज़ा ग़ज़ल 💐

शराफ़त के जो पैकर हो तो आओ
हया की सर पे चादर हो तो आओ

मोहब्बत से भरे रुख़सार छोड़ो
मोहब्बत दिल के अंदर हो तो आओ

तुम्हारे ख़्वाब में मेरी तरह ही
हसीं दुनिया का मंज़र हो तो आओ

मुझे भाती नहीं हैं झूटी बातें
अगर सच्चे सुख़नवर हो तो आओ

सभी से प्यार मैं करता हूँ लेकिन
ज़रा इख़लाक़ बेहतर हो तो आओ

मिरे दिल में ग़मों का है ज़ख़ीरा
अगर ग़म न मयस्सर हो तो आओ

मुझे बातें सुनाने मज़हबों की
मुकम्मल ईमां परवर हो तो आओ

'जहद' होती ख़ताएं मुझसे भी हैं
भरोसा तुमको मुझपर हो तो आओ

    ~ जावेद जहद

Comments

Popular posts from this blog

जब बुरे दिन उमड़ने लगते हैं..

न पूछो ग़ज़ल से मुझे क्या मिला है..

जावेद जहद की पाँच ग़ज़लें..