अपनी ही इस क़दर तू न बस देख-भाल कर..

            ताज़ा  ग़ज़ल 💐

अपनी ही इस क़दर तू न बस देख-भाल कर
औरों की भी ख़ुशी का तो फ़िक्र-ओ-ख़्याल कर

जाती है गर तो जाए ख़ुशी न मलाल कर
मिलता है ग़म जो रख ले उसी को सँभाल कर

थोड़े में ख़ुश हो और तू कम में कमाल कर
बच-बच के एक-एक क़दम इस्तेमाल कर !

नफ़रत से कोई आए तो तू रौंद दे उसे
उलफ़त करे तो दे-दे कलेजा निकाल कर

कुछ भी न मिल सके तुझे इंकार के सिवा
न भूल से भी ऐसा किसी से सवाल कर !

जश्न-ए-बहार को भी तू कर दे कभी उदास
और तू कभी ख़िज़ाँ में मुसर्रत बहाल कर !

शोहरत जो चाहिए तुझे दौलत लुटा 'जहद'
अब कुछ न मिल सकेगा चवन्नी उछाल कर

         ~ जावेद जहद

Comments

Popular posts from this blog

जब बुरे दिन उमड़ने लगते हैं..

न पूछो ग़ज़ल से मुझे क्या मिला है..

जावेद जहद की पाँच ग़ज़लें..