प्यार से आया करो, प्यार से जाया करो..

       #ताज़ा_ग़ज़ल 💐

प्यार से आया करो, प्यार से जाया करो
बेरुख़ी का ये सितम मुझपे न ढाया करो

इन हसीं होंठों से तुम फूल बरसाया करो
तल्ख़ और तीखे कभी गीत न गाया करो

आ तिरे जलवों पे मैं वार दूँ ख़ुद को सनम
और तुम मुझपे भी अब हुस्न का साया करो

मेरी गुस्ताख़ी पे तुम करके शर्मिंदा मुझे
अपनी बेबाकी पे ये यूँ न मुस्काया करो

प्यार करने का मज़ा सिर्फ़ तंहाई में है
साथ अपने न किसी और को लाया करो

ये ग़ज़ल मेरी 'जहद' नाम अब तेरे हुई
तुम इसे देखा करो, तुम इसे गाया करो

      #जावेद_जहद

Comments

Popular posts from this blog

जब बुरे दिन उमड़ने लगते हैं..

न पूछो ग़ज़ल से मुझे क्या मिला है..

जावेद जहद की पाँच ग़ज़लें..